Sanskrit & Trika Shaivism (English-Home)

जावास्क्रिप्ट अक्षम है! इस लिंक की जाँच करें!


  हमारे बारे में

लेखकों के बारे में एक संक्षिप्त जानकारी

वेबसाइट

शीर्षक: संस्कृत & सन्स्क्रितो ("संस्कृत & सन्स्क्रितो - संस्कृत ज्ञान का सूर्य" नहीं, केवल "संस्कृत ज्ञान का सूर्य")। लोग जो हमें वापस-लिंक देते वक्त "Sánscrito" (सन्स्क्रितो) में "á" पाने के लिए किसी कारण समस्याओं का सामना कर रहे हैं (उदाहरण: वे इस तरह के अजीब अक्षर पाते है - "Sanskrit & Sánscrito"), आम तौर पर स्रोत कोड में "á" की जगह " & aacute ; " लगाने से वह उन समस्याओं का वैकल्पिक हल पा सकते हैं। इसलिए, समस्या को हल करने के लिए उन्हे स्रोत कोड में "Sánscrito" लिखना चाहिए। उन हास्यजनक अक्षरों का कारण यह है कि ज्यादातर सर्वरों के अक्षर सेट में मूलभूत रूप से UTF-8 नहीं है बल्की iso-8859-1 (पश्चिमी देशों में अत्यंत सामान्य), इत्यादि। बेशक, यह वैकल्पिक समाधान पेशेवर वेब संपादन सॉफ्टवेयर का उपयोग करते हुए लोगों के लिए नहीं है।

प्रेरणादायक वाक्य: संस्कृत ज्ञान का सूर्य। यह शीर्षक का एक हिस्सा बिल्कुल नहीं है। यह शायद एक प्रकार के उपशीर्षक के रूप में माना जा सकता है। वह वाक्य गब्रियल प्रदीपक को ध्यान में प्रकाशित हुआ था और उन्होंने शीर्षक के तहत यह जोड़ने का निर्णय लिया। कुछ लोगों ने, बहुत गुस्से में, गब्रियल प्रदीपक को शिकायतों के साथ ईमेल भेजा कि यह वेबसाइट संस्कृत ज्ञान का सूरज बिल्कुल नहीं है, बल्की संस्कृत से संबंधित सिर्फ एक और साइट! ठीक है, तब निम्नलिखित स्पष्टीकरण किए जाने की जरूरत है:

"संस्कृत ज्ञान का सूर्य" से उनका यह मतलब नहीं था कि "यह वेबसाइट संस्कृत ज्ञान का सूर्य है, जबकि बाकी ग्रहों, क्षुद्रग्रहों, धूमकेतु, आदि या और भी बदतर, बाह्य अंतरिक्ष में तैरता हुआ अंतरिक्ष कचरे के जैसे है".. नहीं। विनम्रता के देश में न पैदा होने के बावजूद (हा हा हा!), वह अभी तक तो इतने दीवाना नहीं है। वास्तविक अर्थ इस प्रकार है: "संस्कृत ज्ञान एक सूर्य की तरह, बिना किसी भेद भाव के, हर किसी पर उसका प्रकाश डालता है। अतः "सूर्य" "संस्कृत ज्ञान" को संदर्भित करता है और ना कि इस वेबसाइट को। हाँ, वह वाक्य थोड़ा सा अनेकार्थी लग रहा है, लेकिन गब्रियल प्रदीपक इसे वही रूप में लिखना चाहते थे ठीक जैसे उनको ध्यान में प्रकाशित हुआ। किसी भी असुविधाओं के लिए माफ़ करें। खैर, अब सब कुछ स्पष्ट है।


हमारी तत्सम्बन्धी तस्वीरें तथा हमारी पहचान और वेबसाइट संबंधी कार्यों का व्यक्तिगत विवरण।

सह संस्थापक

गब्रियल प्रदीपक

Gabriel Pradīpaka

आध्यात्मिक नाम: प्रदीपक (lit। "वह व्यक्ति जो प्रकाश डालता है", अर्थात वह व्यक्ति जो धर्मग्रंथों के गुप्त अर्थों पर प्रकाश डालता है)।

राष्ट्रीयता: अर्जेंटीनी। वह रोसारियो में पैदा हुए थे, किन्तु मॉस्को में रहते हैं।

आयु: 62।

आध्यात्मिक वंश: वे पूज्य Bhagavān Nityānanda के वंश से संबंधित हैं। Gabriel Pradīpaka के वंश से जुड़ी सभी जानकारी यहाँ मिल सकती है: वंश (इसमें Bhagavān Nityānanda के वंश की आधिकारिक वेबसाइट का लिंक शामिल है)।

१९८३ (अप्रैल) में उन्होने शक्तिपात (शक्ति का अवरोहण, अर्थात अनुग्रह) के रूप में सहज दीक्षा प्राप्त किया जब वह स्वामी मुक्तानन्द की एक तस्वीर देखते वक्त पवित्र मंत्र "ॐ नमः शिवाय" का जाप कर रहे थे। इसलिए, १९८२ में स्वामी मुक्तानन्द के समाधि लेने के बावजूद, गब्रिएल प्रदीपक उन्हे अपना गुरु मानते है। कुछ महीने बाद (अक्टूबर, १९८३) उनको स्वामी अलक्षानन्द (मुक्तानन्द के आध्यात्मिक वंश के एक सदस्य) ने "नियमानुसार" दीक्षा दिया। जैसे आप निश्चित रूप से जानते हैं... या शायद नहीं... मुक्तानन्द वह उस्ताद है जिन्होने पश्चिम को सिद्धयोग पथ से परिचित किया। १९८९ तक गब्रिएल प्रदीपक प्रसिद्ध सिद्ध योग समाज में सीख/काम कर रहे थे। १९८९ के पिछले भाग से १९९१ के अंतिम भाग तक और १९९४ के पिछले भाग से १९९७ के अंतिम भाग तक वह एक और शिक्षक (महान मुक्तानन्द के एक और शिष्य) के साथ सीख/सिखा/काम कर रहे थे, जो उनके योगी जीवन में महत्वपूर्ण थे। १९९७ के उपरान्त वह अपने दम पर है।

वह स्वामी लक्ष्मण जू को अपने गुरु के रूप में पहचानते हैं।

२०१६ के फरवरी में उन्होंने परभैरवयोग की स्थापना की, जो एक नवीनतम आध्यात्मिक आंदोलन है और जिसकी दुनिया भर में फैलाव की शुरुआत हुई है।

संक्षेप में, वह संस्कृत भाषा और त्रिक दर्शन से परिचित एक आध्यात्मिक गुरु है, जो संपूर्ण आध्यात्मिकता पर प्रकाश डालते है और आत्मख्याति या अंतिम मुक्ति के नाम से जाने गए प्रक्रिया के साथ आध्यात्मिक उम्मीदवारों की मदद करते है।

शिक्षा: संस्कृत, त्रिक (कश्मीरी अद्वैत शैवदर्शन), तंत्र, पतंजलि का योग, सांख्य, वेदांत, वैदिक अनुष्ठान, आदि.. वैसे भी, उनकी विशेषता त्रिक और संस्कृत है। १९८९ के उपरान्त वह त्रिक और संस्कृत को गहराई में सीख/सिखा रहे है।

धर्मग्रंथ: गब्रियल प्रदीपक द्वारा अनुवादित और रचित सभी धर्मग्रंथ।

भाषाएँ: स्पेनिश, अंग्रेजी और संस्कृत।

ऑफलाइन पाठ्यक्रम (दिए गए): १९८९ और २००४ के बीच। २००५ से २०१३ तक वे इस वेबसाइट के माध्यम से लोगों को शिक्षा देने में सम्पूर्ण रूप से समर्पित थे। अब, वह ऑनलाइन और ऑफलाइन भी सिखाते है। उनके पाठ्यक्रमों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, वेबसाइट के ईमेल का उपयोग करें और उसके माध्यम उन्हे परामर्श करें

उन्होंने/वे यह वेबसाइट से संबंधित क्या किया/करते हैं: १९९९ के जून में वेबसाइट के मूल संस्थापक होने के अलावा, वे वेबमास्टर भी है अर्थात उन्होने इस वेबसाइट का निर्माण किया था और अब वर्तमान में वह इस साइट को बनाए रखते है। स्पष्ट रूप से, वे यहां उपलब्ध अधिकांश दस्तावेजों के लेखक है। इसके अतिरिक्त, वह वो आदमी है जो लोगों के ईमेल के जवाब देते है।


 एन्ड्रेस मुनि

Andrés Muni

आध्यात्मिक नाम: मुनि ("ऋषि", विशेष रूप से वह जिसने मौन व्रत लिया है)।

राष्ट्रीयता: अर्जेंटीनी। वह रोसारियो में पैदा हुआ और अभी अपने पैतृक शहर में रहता है।

आयु: 68।

आध्यात्मिक वंश: गब्रियल प्रदीपक की तरह वही वंश, प्रदीपक का वही वंश, क्योंकि एन्ड्रेस मुनि उनके सबसे पुराने शिष्य है। वह १९८९ से उनके साथ है।

पढ़ाई: इन सभी वर्षों में उसने अपने शिक्षक से प्रत्यक्ष ज्ञान प्राप्त करते हुए जितना संभव उतना सीखने का प्रयास किया, इसमे कोई संदेह नही है। फिर भी, संस्कृत कभी उसकी ख़ूबी नहीँ थी। उसने लंबे समय के लिए भाषा विज्ञान और इतिहास का भी अध्ययन किया।

भाषाएँ: स्पेनिश, फ्रांसीसी, जर्मन, रूसी और प्राचीन यूनानी अटारी।

ऑफलाइन पाठ्यक्रम (दिए गए): नहीं।

उसने/वो यह वेबसाइट से संबंधित क्या किया/करता हैं: १९९९ के जून में वेबसाइट के एक सह-संस्थापक होने के अलावा, उसने साइट के "भाषाविज्ञान" अनुभाग में पृष्ठों को तथा कुछ अन्य अनुच्छेदों को भी लिखा। तथापि, उसकी वेबसाइट के विषय में मुख्य गतिविधि हमेशा इस परियोजना को जीवित और चालू रखने के लिए जरूरी धन जुटाना था। वैसे भी, अभी वह इस वेबसाइट के संदर्भ में किसी भी चीज़ में भाग नहीं ले रहा है

सहयोगकर्ता (आगमन क्रम में)

 नन्दो पेन्तेआदो (मंत्री)

Nando Penteado (Mantrī)

आध्यात्मिक नाम: मंत्री (सलाहकार)।

राष्ट्रीयता: ब्राज़िली, पिरासिकाब में जन्मा और कैम्पिनास का निवासी, (साओ पाउलो में)।

आयु: 56।

आध्यात्मिक वंश: गब्रियल प्रदीपक की तरह एक ही वंश।

पढ़ाई: वह एक पेशेवर संगीतकार है जिसने १९९३ में कैम्पिनास विश्वविद्यालय से उपाधि प्राप्त किया। उसकी मुख्य नौकरियां खुद संगीत बजाना और लोगों को सिखाना हैं। नन्दो ने कुछ साल के लिए साओ पाओलो विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। अपने बचपन से वह दोनों योग और क्रमानुदेशन में शामिल था। आजकल वह अपने खाली समय को डेवलपर सॉफ्टवेयर और वेब सॉफ्टवेयर के लिए समर्पित कर रहा है, ताकि संस्कृत पठन और लेखन आसान बनें। क्योंकि योग के अध्ययन में संस्कृत अत्यंत आवश्यक स्तंभ है, उसका मानना है कि यह सब प्रयास लोगों के आध्यात्मिक विकास के मार्ग में सहायता होगी और फलस्वरूप उनके खुशी की तलाश में।

भाषाएँ: पुर्तगाली, अंग्रेज़ी, स्पेनिश और फ्रांसीसी।

ऑफलाइन पाठ्यक्रम (दिए गए): संगीत (१९८४ से) और हाल ही में सूचना-विज्ञान कक्षाएं।

उसने/वो यह वेबसाइट से संबंधित क्या किया/करता हैं: ब्राजील पुर्तगाली में कुछ अनुवाद और कुछ आंकड़ा संसाधन। वैसे भी, अभी वह इस वेबसाइट के संदर्भ में किसी भी चीज़ में भाग नहीं ले रहा है

वेबसाइट: Nandopenteado।com

नंदो प्रदर्शन कर रहा है: Night and Day - Imagine


 पौलो और क्लौदियो

राष्ट्रीयता: ब्राज़िली जुड़वां भाइ जो रियो डि जेनेरो में पैदा हुए थे और अभी वहीं रहते हैं।

आयु: 35।

उन्होंने/वे यह वेबसाइट से संबंधित क्या किया/करते हैं: ब्राजीली पुर्तगाली में अनुवाद।


 हिल्देब्रान्दो काम्पोस नेतो

राष्ट्रीयता: ब्राज़िली। वह इल्हेउस, बाहिया में रहता है।

उसने/वो यह वेबसाइट से संबंधित क्या किया/करता हैं: ब्राजीली पुर्तगाली में अनुवाद। वैसे भी, अभी वह इस वेबसाइट के संदर्भ में किसी भी चीज़ में भाग नहीं ले रहा है


 मार्लोन मेलिन

राष्ट्रीयता: कनाडाई।

आयु: 56।

भाषा: अंग्रेज़ी।

उसने/वो यह वेबसाइट से संबंधित क्या किया/करता हैं: सॉफ्टवेर डिज़ाइन।


 ज़ोल्तान क्षेमराज

आध्यात्मिक नाम: क्षेमराज (lit। "सुरक्षित रखने में एक राजा", i।e। "वह जो शिक्षाओं के संरक्षण में एक राजा है")।

राष्ट्रीयता: हंगेरियन।

आयु: 51।

भाषाएँ: हंगेरियन और अंग्रेज़ी।

उसने/वो यह वेबसाइट से संबंधित क्या किया/करता हैं: नूतन वेबसाइट विकास।

नूतन वेबसाइट डिज़ाइन के निर्माता: albart.hu


 तमस् त्र्यम्बक

Dávid Farkas

राष्ट्रीयता: हंगेरियन।

आयु: 46।

आध्यात्मिक वंश: गब्रियल प्रदीपक की तरह एक ही वंश।

पढ़ाई: त्रिक।

उसने/वो यह वेबसाइट से संबंधित क्या किया/करता हैं: हंगेरियन भाषा में अनुवाद।

श्रेणी: परभैरवयोगोपाचार्य (परभैरवयोग के उपाचार्य - परभैरवयोग शिक्षक) - अधिक जानकारी

 

 Natalia Ambikā

Natalia Ambikā

राष्ट्रीयता: रूसी (वह मास्को में रहती है)।

आय: 70।

आध्यात्मिक वंश: गब्रियल प्रदीपक की तरह एक ही वंश। जैसा कि नतालिया अम्बिका उनकी पत्नी हैं, उन्हें प्यार से गुरुमा (माँ गुरु) कहा जाता है।

भाषाएँ: रूसी और अंग्रेज़ी।

पढ़ाई: त्रिक और संस्कृत।

उसने/वो यह वेबसाइट से संबंधित क्या किया/करती हैं: रूसी भाषा में अनुवाद।

 

 

 

 इरिना वल्लभा

Irina Volkova

राष्ट्रीयता: रूसी (वह मास्को में रहती है)।

आयु: 45।

आध्यात्मिक वंश: गब्रियल प्रदीपक की तरह एक ही वंश।

भाषाएँ: रूसी, अंग्रेज़ी और स्पेनिश।

पढ़ाई: त्रिक और संस्कृत।

उसने/वो यह वेबसाइट से संबंधित क्या किया/करती हैं: रूसी भाषा में अनुवाद, वह अभी इस वेबसाइट के संदर्भ में किसी भी चीज में भाग नहीं ले रही है

 

 साई अभिनवगुप्त

Sāī Abhinavagupta

राष्ट्रीयता: भारतीय।

आयु: 33।

आध्यात्मिक वंश: गब्रियल प्रदीपक की तरह एक ही वंश।

भाषाएँ: अंग्रेजी, तेलुगू और हिन्दी।

पढ़ाई: त्रिक।

उसने/वो यह वेबसाइट से संबंधित क्या किया/करता हैं: विभिन्न कार्य, अभी वह इस वेबसाइट के संदर्भ में किसी भी चीज़ में भाग नहीं ले रहा है

 

 

 

 रोबेर्त भास्करा

Robert Bhāskara

राष्ट्रीयता: हंगेरियन।

आयु: 30.

आध्यात्मिक वंश: गब्रियल प्रदीपक की तरह एक ही वंश।

भाषाएँ: हंगेरियन और अंग्रेजी।

पढ़ाई: त्रिक।

उसने/वो यह वेबसाइट से संबंधित क्या किया/करता हैं: विभिन्न प्रकार के सहयोग।

श्रेणी: परभैरवयोगोपाचार्य (परभैरवयोग के उपाचार्य - परभैरवयोग शिक्षक) - अधिक जानकारी

 

 

 

 इवन नन्दी

Robert Bhāskara

राष्ट्रीयता: रूसी।

आयु: 36.

आध्यात्मिक वंश: गब्रियल प्रदीपक की तरह एक ही वंश।

भाषाएँ: रूसी, अंग्रेजी और फ्रेंच।

पढ़ाई: त्रिक और थोड़ा सा चौथा रास्ता।

उसने/वो यह वेबसाइट से संबंधित क्या किया/करता ह: सेमिनार की रिकॉर्डिंग का प्रतिलेखन और वेबसाइट की थोड़ी प्रोग्रामिंग।

 

 

 

 

 

 

 

 निकोल सती

Nicole Satī

राष्ट्रीयता: अर्जेंटीनी।

आयु: 28.

आध्यात्मिक वंश: गब्रियल प्रदीपक की तरह एक ही वंश।

भाषाएँ: स्पेनिश।

पढ़ाई: त्रिका, पारस्परिक मनोविज्ञान और तुलनात्मक धर्मों के बारे में थोड़ा।

उसने/वो यह वेबसाइट से संबंधित क्या किया/करती हैं: विभिन्न प्रकार के सहयोग।

वेबसाइटें: Conocimiento de Ser - Blog और Instagram - Conocimiento de Ser

श्रेणी: परभैरवयोगोपाचार्य (परभैरवयोग के उपाचार्या - परभैरवयोग शिक्षिका) - अधिक जानकारी

 

 

 

 Lucas Dhanvantari

Lucas Dhanvantari

राष्ट्रीयता: ब्राज़ीली।

आयु: 31.

आध्यात्मिक वंश:गब्रियल प्रदीपक की तरह एक ही वंश।

भाषाएँ: पुर्तगाली, अंग्रेज़ी।

उसने/वो यह वेबसाइट से संबंधित क्या किया/करता ह: पुर्तगाली भाषा में अनुवाद।